आमतौर पर कई लोग मछली पकड़ने का शौक रखते हैं और अक्सर झील में या तालाब में मछली पकड़ने जाते हैं। कई बार इस दौरान कुछ ऐसा हो जाता है, जिसके बाद पूरी जिंदगी ही बदल जाती है। ऐसा ही एक वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसे लोग जमकर शेयर भी कर रहे हैं। दरअसल, कनाडा के एक मछुआरे के साथ झील में मछली पकड़ते समय कुछ ऐसा हुआ, जिससे रातों रात उसकी किस्मत बदल गई। मछली पकड़ते हुए उन्होंने एक विशालकाय दुर्लभ जीव को पकड़ा, जिसे देख कर सब हैरान रह गए हैं। कनाडा के यीव्स बाइसन ने कभी सपने में भी ऐसा नहीं सोचा था कि एक दिन मछली पकड़ते समय उनके साथ कुछ ऐसा होगा कि उनकी जिंदगी ही बदल जाएगी। इस हैरान कर देने वाली घटना के बाद से यीव्स बाइसन की हर तरफ चर्चा हो रही है। अचंभित करने वाली बात तो ये है कि ये जीव कोई साधारण जीव नहीं है।
यीव्स बाइसन ने शायद ही ऐसा सोचा होगा कि एक मछली पकड़ने का काम उनकी जिन्दगी को पूरी तरह बदल कर रख देगा। कनाडा के बाइसन ब्रिटिश कोलंबिया में मछली पकड़ने गए थे। इस दौरान झील में मछली पकड़ते हुए उन्होंने एक ऐसे विशालकाय दुर्लभ जीव को पकड़ा, जिसे देख कर सभी हैरान हैं।
ब्रिटिश कोलंबिया की झील में बाइसन ने लगभग 10 फीट का स्टरजियन पकड़ा। दरअसल, स्टरजियन को 'जिन्दा डायनासोर' भी कहा जाता है। बाइसन ने बताया कि अब तक उन्होंने जितने भी स्टरजियन देखे हैं उनमें से ये वाला अब तक का सबसे बड़ा स्टरजियन है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इस 'जिन्दा डायनासोर' का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। इस वीडियो में बाइसन मछली के साथ संघर्ष करते दिखाई दे रहे हैं।
साथ ही वीडियो में बाइसन ने बताया कि इस दुर्लभ मछली की लंबाई लगभग 10 फीट है और इसका वजन करीब 250 किलोग्राम का है।
मछली की उम्र 100 साल से अधिक
बाइसन स्टरजियन के विशेषज्ञ हैं, उनका कहना था कि इस मछली की उम्र आसानी से करीब 100 साल से अधिक होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मछली की किस्मत अच्छी थी कि अब तक ये इंसानों के हाथ नहीं आई थी।
सबसे खास बात ये है कि इस मछली को पकड़ने के बाद इसे बंदी नहीं बनाया गया। फिशिंग गाइड्स ने इस स्टरजियन पर RFID चिप लगाकर उसको पानी में छोड़ कर आजाद कर दिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें