अजब-गजब: इन 10 देशों में हैं शराब पीने के अजीबोगरीब कानून, जो आपको कर देंगे हैरान

Weirdest Drinking Laws in World: वर्तमान समय में शराब पीना कई लोगों की शौक बन चुका है। दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जो बिना शराब पिए नहीं रह पाते हैं। सभी लोग जानते हैं कि शराब पीना सेहत के लिए नुकसानदायक है, लेकिन इसके बावजूद लोग अल्कोहल का सेवन करते हैं। कई लोग तो शराब पीने के बाद घर और बाहर दोनों जगहों पर हंगामा करते हैं। इसलिए दुनिया के हर देश ने शराब से जुड़े कानून बनाए हुए हैं जिनका उल्लंघन करने पर लोगों को सजा हो सकती है। इसके अलावा जुर्माना भी लगाया जाता है। लेकिन दुनिया के कुछ देशों में शराब को लेकर ऐसे कानून बनाए गए हैं, जिनके बारे में जानकर आप कहेंगे कि जरूर किसी ने नशे में इन्हें लागू किया होगा। तो आइए जानते हैं शराब पर बनाए गए 10 देशों के अजीबोगरीब कानून....

यूके में बार और क्लब में शराब पीने पर है बैन

आजकल की भागदौड़ भरी जिदंगी में लोग तनाव से थोड़ी राहत पाने के लिए बार या क्लब में जाते हैं। जहां पर वो शराब पीते हैं और खुलकर एंजॉय करते हैं। बार और क्लब इसलिए बनाए भी जाते हैं। लेकिन यूनाइटेड किंगडम (UK) में आप बार या क्लब में शराब नहीं पी सकते हैं, क्योंकि ऐसा करना गैरकानूनी है।
अल साल्वाडोर: नशे में गाड़ी चलाना मौत को बुलावा देना है

नशे में गाड़ी चलाना किसी के लिए भी घातक साबित हो सकता है। इसके लिए हर देश ने कड़े कानून बनाए हैं, लेकिन अल साल्वाडोर में ड्रंक ड्राइविंग पर ऐसा कानून बनाया गया है जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। यहां पर नशे में गाड़ी चलाना मौत को दावत देना है। अगर आप यहां पर ड्रंक ड्राइविंग करते हैं, तो आपका फायरिंग दस्ते से सामना हो सकता है। इस देश ने शायद शराब पीने से जुड़ा कुछ ज्यादा ही सख्त कानून बना दिया है।
कनाडा में फ्लेवर नहीं बना सकते बारटेंडर 

बार में लोगों की पसंद का ड्रिंक बारटेंडर बनाते हैं, लेकिन कनाडा में वे अलग-अलग फ्लेवर की शराब नहीं बना सकते हैं। यहां पर बार में आए ग्राहक के कहने पर ही बारटेंडर फ्लेवर्ड ड्रिंक बना सकते हैं। इस कानून की वजह से बारटेंडर को नौकरी मिलने में मुश्किल खड़ी हो गई है।
शराब पर स्वीडन में कानून

स्वीडन में कानून के मुताबिक, 3.5 पर्सेंट ABV से ज्यादा शराब सिर्फ सरकार बेच सकती है। स्वीडन में  IKEA यूनिट पर सरकार का नियंत्रण हैं जहां से 3.5 परसेंट ABV से ज्यादा शराब खरीदी जा सकती है।
स्कॉटलैंड में शराब पीकर गाय की सवारी करने पर है रोक

स्कॉटलैंड में कोई भी शराब पीकर गाय की सवारी नहीं सकता है। इस कानून से तो ऐसा लगता है कि जैसे यहां पर लोग शराब पीकर गाय की सवारी करते थे। यहां पर इससे संबंधित कानून बनाया गया है।
फ्रांस में रखनी पड़ती है अल्कोहल टेस्टिंग मशीन 

पुलिस अधिकारियों के पास ही अल्कोहल टेस्ट करने वाली मशीने दिखती हैं। लेकिन आप फ्रांस में ड्राइविंग करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपके पास अल्कोहल टेस्टिंग मशीन होनी चाहिए। अगर ड्राइविंग करते समय आपके पास अल्कोहल टेस्टिंग मशीन नहीं मिलती है, तो आपको सजा दी जा सकती है। 
भारत: महाराष्ट्र में लाइसेंस है जरूरी 

भारतीय राज्यों में शराब से संबंधित कानून अलग-अलग हैं। महाराष्ट्र में शराब पीने के लिए आधिकारिक तौर लाइसेंस होना जरूरी है। यहां पर शराब पीने के लिए लाइसेंस की रिक्वेस्ट करने सरकारी सिविल अस्पताल जाना पड़ता है। 
जर्मनी: नशे में साइकिल चलाना पड़ सकता है महंगा

जर्मनी में शराब के नशे में साइकिल चलाना काफी गंभीर माना जाता है। अगर यहां पर कोई नशे में साइकिल चलाते हुए पाया जाता है, तो उसे मनोवैज्ञानिक समीक्षा के लिए जाना पड़ सकता है। 
बोलीविया: पब्लिक में शादीशुदा महिला पी सकती है एक ग्लास वाइन

बोलीविया में शराब से संबंधित अजीबोगरीब कानून बनाया गया है। यहां पर बार या रेस्तरां में शादीशुदा महिला सिर्फ एक ग्लास वाइन पी सकती है। नेश में महिला के साथ कोई छेड़छाड़ न कर सके, इसलिए यहां पर ऐसा कानून बनाया गया है।
तुर्की में चुनाव के दिन नहीं खरीद सकते हैं शराब

तुर्की में अगर चुनाव के दिन किसी का शराब पीने का मन कर रहा है, तो वह ऐसा नहीं कर सकता है। यहां पर चुनाव के दिन शराब खरीदना गैरकानूनी है। 

टिप्पणियाँ