Nostradamus Prediction: नास्त्रेदमस की डराने वाली भविष्यवाणी, इस साल होगा तीसरा विश्व युद्ध, सात महीने चलेगी जंग

Nostradamus Prediction: रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे युद्ध को एक महीने से ज्यादा हो चुका है, लेकिन अभी भी जंग खत्म होती नजर नहीं आ रही है। रूस की सेना यूक्रेन में ताबड़तोड़ हमले कर रही है। इस युद्ध में यूक्रेन को भारी नुकसान हुआ है और चारों तरफ सिर्फ तबाही का मंजर है। रूस और यूक्रेन में हो रहे जंग के बीच तीसरे विश्व युद्ध का भी खतरा मंडरा रहा है। फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता 'माइकल दि नास्त्रेदमस' द्वारा की गई भविष्यवाणी ने तीसरा विश्व की आशंका को बढ़ा दिया है। नॉस्त्रेदमस (Nostradamus) की भविष्यवाणी के मुताबिक, अगले साल दुनिया में तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो सकता है। 

भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने अपनी किताब में हजारों भविष्यवाणियां की थीं। उन्होंने इस किताब में दुनिया में आने वाली तबाही के बारे में बताया था। उनकी भविष्यवाणी पर दुनिया विश्वास करती है, क्योंकि उनकी अब तक की गईं 70 फीसदी भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। नास्त्रेदमस ने तीसरे विश्व युद्ध के अलावा साल 2022 के लिए भी बेहद डरावनी भविष्यवाणियां की थीं। उन्होंने साल 2022 के बारे में की गई अपनी भविष्यवाणी में तबाही के संकेत दिए हैं। 
जानिए क्या है भविष्यवाणी

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,  फ्रांस के ज्योतिषी नॉस्त्रेदमस का जन्म 16वीं शताब्दी में हुआ था। उन्होंने इस दौरान भविष्य में दुनिया में होने वाली कई घटनाओं को लेकर भविष्यवाणी की थी। कहा जाता है कि उन्होंने जो भविष्यवाणियां की थीं उनमें से एक रूस-यूक्रेन युद्ध भी था जो अब सच साबित हुआ है।
नॉस्त्रेदमस ने यह भी भविष्यवाणी की थी कि रूस-यूक्रेन में हो रहा युद्ध समाप्त हो जाएगा, लेकिन दूसरे देशों के बीच मतभेद भीतर ही भीतर भड़कते रहेंगे। इसका नतीजा यह होगा कि अगले साल (2022 में ) यूरोप में भीषण युद्ध की शुरुआत होगी। साफ तौर यह तीसरा विश्व युद्ध होगा।
सात महीने चलेगी जंग

नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में कहा था तीसरा विश्व युद्ध करीब सात महीने तक चलता रहेगा। इस जंग में लाखों लोगों की मौत होगी। नॉस्त्रेदमस के मुताबिक, तीसरे विश्व युद्ध में दुनिया के कई देशों का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। इस जंग में जो लोग बच जाएंगे वो नए सिरे से जीवन की शुरुआत करेंगे। इसकी वजह से दुनिया में एक नए विश्व युद्ध की शुरुआत होगी। 
रिपोर्ट के मुताबिक, नास्त्रेदमस के भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2022 में यूरोप में एक युद्ध की शुरुआत होगी। यह जंग धीरे-धीरे तीसरे विश्व युद्ध में बदल जाएगी। इसके बाद इस जंग में कई देश शामिल हो जाएंगे। 
नास्त्रेदमस ने 450 साल पहले हो गई थी मौत

नास्त्रेदमस ने 450 साल पहले दुनिया को अलविदा कह दिया था। उन्होंने करीब 6,338 भविष्यवाणियां की थीं जिनमें उनकी 70 फीसदी भविष्यवाणियां अब तक सच साबित हो चुकी हैं।
कोरोना वायरस की भविष्यवाणी की थी

नास्त्रेदमस ने साल 2020 में कोरोना महामारी के फैलने की भविष्यवाणी की थी। कोरोना महामारी की भविष्यवाणी सच साबित हुई है। माना जा रहा है कि भविष्य के लिए की गईं उनकी भविष्यवाणियां भी सच साबित हो सकती हैं।

टिप्पणियाँ